SAMADHANNew Delhi, since 1981
परिवारों के लिए

क्या आपका बच्चा धीरे सीख रहा है?

आप अकेले नहीं हैं, और यह किसी की गलती नहीं है। हमें कॉल या व्हाट्सऐप करें। हम आपसे और आपके बच्चे से मिलेंगे।
आसान भाषाअगर आपका बच्चा देर से बैठता, चलता, बोलता या सीखता है, तो हमें कॉल करें। हम मदद करेंगे।
A young girl looking to the side, with a woman sitting behind her

हमें कब कॉल करें

  • दूसरे बच्चों की तरह समय पर बैठना, घुटनों के बल चलना या चलना नहीं सीखा

  • दो साल का होने पर भी बहुत कम बोलता है या बिल्कुल नहीं बोलता

  • खेलने, आपकी तरफ़ देखने या छोटी-छोटी बातें समझने में मुश्किल होती है

  • स्कूल में अपनी क्लास के बच्चों से बहुत पीछे है

  • डॉक्टर ने विकास में देरी, ऑटिज़्म, सेरेब्रल पाल्सी या डाउन सिंड्रोम बताया है

आगे क्या होगा

कॉल या व्हाट्सऐप करेंबच्चे की उम्र और अपनी चिंता बताएं।
केंद्र पर आएंहमारे डॉक्टर, थेरेपिस्ट और साइकोलॉजिस्ट आपसे और बच्चे से मिलेंगे।
बच्चे के लिए प्लानथेरेपी या स्कूल, और रोज़ की एक्सरसाइज़ जो आप घर पर बच्चे को करा सकें।

हमारे केंद्र

The SAMADHAN building in Dakshinpuri among trees
दक्षिणपुरी केंद्रF-Block Main Park, near Durbalnath Mandir, Sector VDakshinpuri, New Delhi 110062
+91 11 2605 6812
रास्ता देखें
The SAMADHAN building in Dwarka with a flowering shrub
द्वारका केंद्रCentre for Human Resources, Sector 2, Pocket 2Dwarka, New Delhi 110075
+91 11 4551 6693
+91 74284 50880
रास्ता देखें

खर्च कितना है?

हमारे पास आने वाले ज़्यादातर परिवारों की आमदनी कम है। फीस के बारे में हमें कॉल करके पूछें। सरकारी योजनाओं से थेरेपी और इलाज के खर्च में मदद मिल सकती है।

साथ क्या लाएं

  • डॉक्टर की रिपोर्ट या पर्चे

  • दिव्यांग सर्टिफिकेट या UDID कार्ड, अगर बना है

  • आधार कार्ड

सरकारी योजनाएं जिनमें हम मदद करते हैं

निरामयानेशनल ट्रस्ट का स्वास्थ्य बीमा।
दिशा10 साल तक के बच्चों की जल्दी मदद के लिए नेशनल ट्रस्ट की योजना।
कानूनी गार्जियनशिपहम दिल्ली में नेशनल ट्रस्ट की उस कमेटी में हैं जो कानूनी गार्जियन के मामले देखती है।